देश

ऋषिकेश-भानियावाला अब राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा, उत्तराखंड सरकार ने जताई खुशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 11:04 AM IST

उत्तराखंड में ऋषिकेश- भानियावाला राजमार्ग को फोर लेन बनाने के साथ ही बरेली सितारगंज रोड के भी उन्नयन का फैसला किया गया है। सड़क परिवहन मंत्रालय के फैसले पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे राज्य का विकास होगा।

Image

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताई खुशी

उत्तराखंड को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने ऋषिकेश और भानियावाला को अब राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देते हुए 1036 करोड़ का बजट भी जारी किया है। सड़क परिवहन मंत्रालय के इस ऐलान पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे राज्य के विकास को और गति मिलेगी। बता दें कि ऋषिकेश-भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन का बनाया जाएगा। इससे देहरादून लिंक रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में सर्वे किया था और उसके बाद योजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में राज्य सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश- भानियावाला राजमार्ग पर निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस समय उत्तराखंड में करीब 60 हजार करोड़ रुपए निवेश ऑल वेदर रोड में किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली-सितारगंज हाइवे के सुधार व उन्नयन कार्य की स्वीकृति दिए जाने हेतु प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं श्री नितिन गडकरी जी की कुशल कार्यक्षमता से कनेक्टिविटी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड नए आयाम स्थापित कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article