देश

क्या है स्किन बैंक, जिसे तैयार करने जा रही भारतीय सेना, इन जवानों को मिलेगा लाभ, जी सकेंगे बेहतर जीवन

इस स्किन बैंक में प्लास्टिक सर्जन, टिश्यू इंजीनियर और विशेष तकनीशियनों सहित उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम काम करेगी। यह सुविधा केन्द्र गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करेगा, जिससे स्किन ग्राफ्ट की मजबूती और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

Image

भारतीय सेना बनाएगी अपनी स्किन बैंक

Photo : PTI

Indian Army Skin Bank: भारतीय सेना अब एक स्किन बैंक बनाने जा रही है। इससे सेना के जवानों और उनके परिवार वालों को काफी फायदा होगा। उनकी जिंदगी और बेहतर हो जाएगी। आइए जानते हैं क्या होता है स्किन बैंक

भारतीय सेना के पास अपना स्किन बैंक

IANS की रिपोर्ट के अनुसार लगातार आधुनिक हो रही भारतीय सेना के पास अब 'स्किन बैंक' भी होगा। यह सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं के भीतर स्थापित की जाने वाली अपनी तरह की पहली सुविधा है। इसका लाभ हादसे या हमले में जलने वाले जवानों को मिल सकेगा। इसके साथ-साथ त्वचा रोग से ग्रस्त सैनिक कर्मियों को भी लाभ मिलेगा। नई दिल्ली स्थित सेना अस्पताल (अनुसंधान और रेफरल) ने मंगलवार को इस अत्याधुनिक स्किन बैंक सुविधा केंद्र को खोलने की घोषणा की।

स्किन बैंक से किसे होगा फायदा

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस ऐतिहासिक पहल का उद्देश्य सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों को आग से हुई गंभीर जलन और त्वचा से संबंधित अन्य बीमारियों में इलाज करना है। इस स्किन बैंक में प्लास्टिक सर्जन, टिश्यू इंजीनियर और विशेष तकनीशियनों सहित उच्च प्रशिक्षित चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम काम करेगी। यह सुविधा केन्द्र गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करेगा, जिससे स्किन ग्राफ्ट की मजबूती और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी।

स्किन बैंक के फायदे

नया स्किन बैंक स्किन ग्राफ्ट के संग्रह, प्रसंस्करण, भंडारण और वितरण के लिए एक केंद्रीकृत केंद्र के रूप में काम करेगा। जो देशभर में सैन्य चिकित्सा केंद्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान करेगा। इस सुविधा केन्द्र की स्थापना करने के जरिए सशस्त्र बल यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कर्मियों और उनके परिवारों को सबसे उन्नत स्किन रिप्लेसमेंट उपचार की सुविधा प्राप्त हो सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article