देश

सेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 लाइट फाइटर हेलीकॉप्टर, रक्षा मंत्रालय से निविदा जारी

रक्षा मंत्रालय ने सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)से 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया निविदा जारी करके शुरू कर दी है।

Image

सेना और वायुसेना को मिलेंगे 156 फाइटर हेलीकॉप्टर

Photo : PTI

रक्षा मंत्रालय इन दिनों सेना को मजबूत करने पर अपना ध्यान फोकस कर रखी है। एक के बाद एक रक्षा सौदों की मंजूरी मिल रही है, जिनमें से ज्यादातर स्वदेशी हैं। अब रक्षा मंत्रालय 156 लाइट फाइटर हेलीकॉप्टर खरीदने की मंजूरी दे दी है।

रक्षा मंत्रालय ने जारी की निविदा

रक्षा मंत्रालय ने सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)से 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया निविदा जारी करके शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खरीद परियोजना के तहत मंत्रालय द्वारा ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ (आरएफपी) या प्रारंभिक निविदा जारी कर दी गई है। इसके अलावा एचएएल ने बीएसई लिमिटेड को सूचित किया है कि मंत्रालय द्वारा 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए आरएफपी जारी की गई है।

प्रचंड हेलीकॉप्टर का ऑर्डर

पिछले साल नवंबर में, रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 156 ‘प्रचंड’ नामक लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इन 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर में से 90 सेना के लिए और 66 भारतीय वायु सेना के लिए होंगे। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित और 5.8 टन वजनी दो इंजन वाला यह हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) विभिन्न हथियार प्रणालियों से लैस है और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुश्मन के टैंकों, बंकरों, ड्रोन और अन्य संपत्तियों को नष्ट करने में सक्षम है।

अद्भुत है क्षमता

इस हेलीकॉप्टर में आधुनिक स्टेल्थ विशेषताएं, मजबूत कवच सुरक्षा और रात में हमला करने की अद्भुत क्षमता है। इसके अलावा यह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में भी उड़ान भरने में पूरी तरह सक्षम है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article