Why Was Name Operation Sindoor Chosen: भारत ने पहलगाम में अपनी एयर स्ट्राइक का नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा
है, तो बता दें कि इसके पीछे भारत का गहरा अर्थ छिपा है, गौर हो कि भारतीय सेना द्वारा जारी की गई एक तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर बड़े अक्षरों में लिखा है और सिंदूर में एक 'ओ' सिंदूर की एक कटोरी है।
भारत की इस सैन्य कार्रवाई के नाम में 'सिंदूर' को जोड़ने का एक संदर्भ यह है कि भारतीय समाज में विवाहित महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं और इसे उनके सुहागन होने का एक प्रतीक माना जाता है।
इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया
भारत ने बुधवार को तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया। सिर्फ हमले ही नहीं, बल्कि मिशन का नाम भी दुनिया को संदेश देने वाला है।
'उन्हें घेर लिया गया, उनका धर्म पूछा गया'
...उन्हें घेर लिया गया, उनका धर्म पूछा गया और उनकी पत्नियों और बच्चों के सामने निर्दयतापूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहलगाम के हत्यारों ने 25 महिलाओं को विधवा बना दिया, जिनमें से एक की शादी कुछ ही दिन पहले हुई थी।
हिंदू महिलाएं सुहाग के प्रतीक के रूप में अपने सिर पर लगाती हैं
सिंदूर जिसे हिंदू महिलाएं सुहाग के प्रतीक के रूप में अपने सिर पर लगाती हैं, इस ऑपरेशन का नाम उन महिलाओं की क्षति को दर्शाता है, जिनके साथी उनकी आंखों के सामने बेरहमी से मारे गए थे। भारतीय सेना द्वारा जारी की गई एक तस्वीर में ऑपरेशन सिंदूर बड़े अक्षरों में लिखा है।

Sindoor
सिंदूर का कुछ हिस्सा बह गया...
सिंदूर में एक 'ओ' सिंदूर की एक कटोरी है। इसका कुछ हिस्सा बह गया है, जो उस निर्दयता का प्रतीक है जिसने 25 महिलाओं के जीवन साथी को छीन लिया।
नवविवाहिता हिमांशी नरवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
पहलगाम आतंकी हमला कोई आम हमला नहीं था लोगों से उनका धर्म पूछा गया और उनके परिवार के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई। भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के शव के बगल में अपनी शादी का चूड़ा पहने हुए नवविवाहिता हिमांशी नरवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसने पूरे देश को गमगीन कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर में यह सब दिखाया गया है
एक और तस्वीर में मंजूनाथ राव की पत्नी पल्लवी को एक दिन पहले शिकारे पर शूट किए गए वीडियो में मुस्कुराते हुए दिखाया गया, जिसमें वह अपने पति को गोली लगने के बाद असहाय होकर मदद मांग रही हैं। शैलेश कलाथिया की पत्नी शीतल से लेकर बितान अधिकारी की पत्नी सोहिनी, शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या से लेकर संतोष जगदाले की पत्नी प्रगति जगदाले तक, हमले में अपने साथी को खोने वाली हर महिला के आंसुओं ने पूरे देश को रुला दिया, ऑपरेशन सिंदूर में यह सब दिखाया गया है।
