सोनिया आरोपी नंबर- 1 तो राहुल आरोपी नंबर- 2, ED ने किया करोड़ों के घपले का दावा; पढ़िए पूरी चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में 988 करोड़ रुपये के धनशोधन के आरोप में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने नौ अप्रैल को दाखिल आरोप-पत्र की, संज्ञान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पड़ताल की और सुनवाई की अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में ईडी ने आरोपों की झड़ी लगी दी। कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं के साथ-साथ अन्य कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनपर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं।

End of Feed