देश

वक्फ को लेकर PAK ने की उल-जलूल बात तो भारत ने दिया करारा जवाब; कहा- खुद के खराब रिकॉर्ड पर करें गौर

Waqf Act: भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर उल-जलूल टिप्पणी करने वाले 'बदहाल' पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान को खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात आने पर पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करना चाहिए।

Image

विदेश मंत्री एस जयशंकर (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

Photo : Twitter

Waqf Act: भारत ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर उल-जलूल टिप्पणी करने वाले 'बदहाल' पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान को खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करने की नसीहत दी। भारतीय विदेश मंत्रालय का यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान द्वारा भारत के वक्फ संशोधन अधिनियम में बदलाव की निंदा करने के कुछ दिनों बाद आया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को निराधार बताते हुए उसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, ''हम भारत की संसद द्वारा पारित वक्फ संशोधन अधिनियम पर पाकिस्तान द्वारा की गई 'मकसद से प्रेरित और निराधार' टिप्पणियों को खारिज करते हैं। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामले पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।''

PAK को भारत का मुंहतोड़ जवाब

रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर ज्ञान न देने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की बात आने पर पाकिस्तान को दूसरों को उपदेश देने के बजाय अपने खुद के खराब रिकॉर्ड पर गौर करना चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article