देश

क्या है CAT III, जिसके न होने से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिग में होगी आज दिक्कत, IGI ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Air Fog Advisory: दिल्ली में आज भयंकर धुंध है। इस धुंध का असर आईजीआई पर भी देखने को मिल रहा है, जहां विमानों की लैंडिग और टेकऑफ में दिक्कते आ रही हैं।

Image

कोहरे को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी (फाइल फोटो)

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में बुधवार को कोहरा
  • विमान सेवा पर धुंध का असर
  • दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Air Fog Advisory: बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट ने एक एडवाइजरी जारी किया है। जो उस विमानों से संबंधित है, जिसमें CAT III सिस्टम नहीं है, उसकी लैंडिंग में आईजीआई (IGI) पर दिक्कत हो सकती है। दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट पर इस समय भंयकर कोहरा है, जिसके कारण विमानों की लैंडिंग में दिक्कत आ रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

IGI की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जो उड़ानें CAT III के अनुरूप नहीं हैं, उन पर असर पड़ सकता है और यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ानों की जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करें।

igi

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

क्या है CAT III

CAT III एक नेविगेशन सिस्टम है जो घने कोहरे और खराब मौसम की स्थिति में विमानों को उतरने में मदद करता है जब दृश्यता कम होती है। यह 50 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ लैंडिंग की अनुमति देता है। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक अत्याधुनिक एंटी-फॉग लैंडिंग सिस्टम से लैस है जिसे CAT IIIB इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) कहा जाता है। द क्विंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ILS एक मार्गदर्शन प्रणाली है जो रेडियो सिग्नल और कभी-कभी उच्च-तीव्रता वाले प्रकाश व्यवस्था की मदद से कम दृश्यता की स्थिति में विमानों को उतरने में मदद करती है। यही कारण है कि दिल्ली एयरपोर्ट ने ये एडवाइजरी जारी की है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article