प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन क्या कर रहा होगा विपक्ष? इधर PM Modi कर रहे होंगे पूजा, उधर ममता, राहुल और उद्धव...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 05:17 PM IST

Ram Mandir Inauguration: कांग्रेस ने तो इस कार्यक्रम को भाजपा का इवेंट बताकर किनारा कर लिया। वहीं ममता बनर्जी ने भी कार्यक्रम में जाने ने इंकार किया है। इसके अलावा अखिलेश यादव, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल ने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आयोध्या जाने का प्लान बनाया है।

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर रहे होंगे, तब विपक्ष क्या कर रहा होगा? यह सवाल हर किसी के मन में है। सवाल उठना भी लाजमी है, क्योंकि विपक्ष के ज्यादातर नेता राम मंदिर के उद्घाटन के न्यौते को ठुकरा चुके हैं। वहीं कुछ ने बाद में मंदिर जाने की बात कही है।

India Alliance Protest

इंडिया गठबंधन

मंदिर के उद्घाटन का न्यौता कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, शरद पवार, सीताराम येचुरी समेत कई नेताओं को दिया गया था। कांग्रेस ने तो इस कार्यक्रम को भाजपा का इवेंट बताकर किनारा कर लिया। वहीं ममता बनर्जी ने भी कार्यक्रम में जाने ने इंकार किया है। इसके अलावा अखिलेश यादव, शरद पवार, अरविंद केजरीवाल ने प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आयोध्या जाने का प्लान बनाया है। आइए जानते हैं 22 जनवरी वाले दिन क्या है विपक्षी नेताओं की प्लानिंग...

End of Feed