सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर हमले में घायल ड्राइवर बुद्धदेव बेरा का क्या हुआ?

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी कार की रेकी कर उन पर हमला किया गया था। हमले के दौरान कार में उनके साथ ड्राइवर भी था। जो हमले में बुरी तरह घायल हुआ था। अब उनके कार चालक की हालत को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

chandranath rath ke bare me

शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी माने जाते थे चंद्रनाथ ।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रथ की कार चला रहे बुद्धदेव बेरा को गोलियां लगी हैं। अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी कई सर्जरी की गई हैं, लेकिन बेरा की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल बेरा आईसीयू में भर्ती हैं,जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बेरा की हालत स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed