हिंसा स्वीकार्य नहीं- जानिए वक्फ एक्ट के खिलाफ सुनवाई के पहले दिन सुप्रीम कोर्ट में क्या-क्या हुआ, विरोध में कपिल सिब्बल ने रखी दलीलें

वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे 72 याचिकाएं दाखिल की गई हैं, जिसमें से कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दाखिल किए हैं तो कुछ मुस्लिम संगठनों ने। वक्फ संशोधन विधेयक के सपोर्ट में भी कई याचिकाएं दाखिल की गई हैं। अब इस मामले की सुनवाई कल यानि कि गुरुवार को होगी।

वक्फ विधेयक के खिलाफ आज यानि कि बुधवार को सुनवाई हुई। आज के दिन सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश जारी नहीं किया, लेकिन कुछ तीखे सवाल जरूर सरकार से पूछे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा वक्फ के विरोध में की जा रही हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्फ विधेयक के खिलाफ दाखिल याचिकाओं की ओर से कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा और इसे संविधान का उल्लंघन बताया।

supreme court

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ विधेयक के खिलाफ हुई सुनवाई (फाइल फोटो)

End of Feed