New Parliament Building: पीएम मोदी 28 मई यानि कि रविवार को देश को नए संसद की सौगात देंगे। विपक्ष के विरोध के बीच पीएम मोदी नई संसद का कल उद्घाटन करने वाले हैं, इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विपक्ष के विरोध के बीच आम लोग, देश के युवा इस नई संसद को लेकर क्या सोचते हैं, इसे जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत ने देश के कुछ युवाओं से बात की और इसपर उनकी राय जानी।
ये भी पढ़ें-New Parliament Inauguration: नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद पुरानी संसद का क्या होगा? जानिए सरकार का प्लान
युवाओं की राय
देश के युवाओं ने नई संसद को लेकर जो अपनी राय दी है, वो किसी भी सूरत में कांग्रेस या उन विपक्षी पार्टियों को पसंद नहीं आएगा, जो इसका विरोध कर रहे हैं। देश के युवा इस मुद्दे पर पीएम मोदी के साथ दिखे। युवाओं का कहना है कि पुराना संसद भवन अंग्रेजों ने बनवाया था, जबकि नया संसद भवन पीएम मोदी ने बनवाया है। यह देश पर गर्व करने का दिन है।
'विरोध नहीं होना चाहिए'
एक युवा ने कहा कि नया संसद भवन भारत की प्रगति को प्रदर्शित करता है, भारत की सोच को दर्शाता है। इसमें भारत की संस्कृति की झलक है। इसमें विरोध करने की कोई वजह नहीं है।
'जरूरी है नई संसद'
एक अन्य युवा ने कहा कि विपक्ष इसका विरोध क्यों कर रहा है, समझ नहीं आ रहा है। यह नए भारत की पहचान है। आज की ताऱीख में हमें नए संसद भवन की जरूरत थी, इसलिए इसका निर्माण हुआ है।
