देश

सरकार के जरिए, जनता के जरिए नहीं- औरंगजेब कब्र विवाद पर Times Now Summit 2025 में बोलीं कथावाचक जया किशोरी, संभल विवाद पर भी रखी राय

Times Now Summit 2025: कथावाचक जया किशोरी ने टाइम्स नाउ समिट में देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी। संभल विवाद से लेकर औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर जय किशोरी ने अपने मत जनता के सामने रखा।

Image

टाइम्स नाउ समिट में कथावाचक जया किशोरी

Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 में कथावाचक जया किशोरी ने संभल से लेकर औरंगजेब के कब्र विवाद तक पर बेबाक राय रखी। संभल विवाद पर टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर दिनेश गौतम से बात करते हुए जया किशोरी ने कहा कि औरंगजेब को हीरो मानने वाला व्यक्ति समझदार हो ही नहीं सकता। किसी को भी किसी के भी त्योहार से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

संभल विवाद पर क्या बोलीं जया किशोरी

संभल में होली खेलने को लेकर हुए विवाद को लेकर जब जया किशोरी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- "देखिए जो जरूरी है वह होना चाहिए। कई बार हो सकता है कि आप सच्ची में दिक्कत वाली बातें और दोनों तरफा हो रही है। मुझे ऐसा लगता है कोई भी त्योहार, किसी और त्योहार को खराब नहीं कर रहा। अगर कोई होली खेल रहा है तो मुझे नहीं लगता किसी और को दिक्कत होनी चाहिए और उनका है तो हमारे होली से कोई तकलीफ होनी चाहिए। सब अपना अपना त्योहार मना रहे, अगर कोई कहेगा कि नहीं मैं मना सकूं इसलिए वो रुकें, तो ये गलत बात है।"

औरंगजेब के कब्र पर क्या बोलीं जया किशोरी

औरंगजेब कब्र विवाद को लेकर जब कथावाचक से सवाल पूछा गया तो जया किशोरी ने कहा कि जो भी औरंगजेब को हीरी मानता है, वो व्यक्ति समझदार है ही नहीं। ऐसे चीजों को हटाने के लिए सरकार के जरिए होना चाहिए, न ही जनता के जरिए। कानून को आप हाथ में नहीं ले सकते।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article