सवाल के बदले पैसे और महुआ मोइत्रा के साथ संबंधों पर क्या बोले दर्शन हीरानंदानी, देखिए टाइम्स नाउ नवभारत पर Exclusive Interview

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 11:56 PM IST

टाइम्स नाऊ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, हीरानंदानी ने कई दावे किए। हीरानंदानी ने कहा कि महुआ उनकी दोस्त रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा खिलाफ हलफनामा देने वाले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने सवालों के बदले पैसे और महुआ के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बात की।

हलफनामे की कहानी

टाइम्स नाऊ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, हीरानंदानी ने कई दावे किए। हीरानंदानी ने कहा कि महुआ उनकी दोस्त रही हैं। वहीं हलफनामे को लेकर उन्होंने कहा- "ये एफिडेविट मेरे द्वारा स्वेच्छा से साइन किया गया। किसी डर या पक्षपात में नहीं हुआ। इसका प्रमाण ये है कि मैंने इसे दुबई के इंडियन कॉन्सोलेट से नोटराइज करवाया। इसे मेरे बयान के आधार पर मेरे वकीलों ने ड्राफ्ट किया। क्योंकि मैं दुबई में हूं इसलिए मैंने इसे दुबई के इंडियन कॉन्सोलेट में नोटराइज करवाया। फिर मैंने इसे लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी को भेजा। एक कॉपी CBI को भेजी और एक कॉपी निशिकांत दुबे को ई मेल के जरिए भेजी। जो भी हुआ वो मेरे एफिडेविट में है।"

End of Feed