जेल जाने से पहले सीएम केजरीवाल ने क्या-क्या किया? कहा- देश पहले, दूसरे नंबर पर पार्टी

Delhi News: अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और हनुमान मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने जेल जाने से पहले अपना संदेश जारी किया और कहा कि मैंने सारी पार्टियों के लिए प्रचार किया। देश को बचाने के लिए प्रचार किया। देश महत्वपूर्ण है आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Arvind Kejriwal Returning Jail

अरविंद केजरीवाल।

अरविंद केजरीवाल के सरेंडर से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

तिहाड़ जेल के गेट नंबर 4 के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है, बैरिकेड लगाए गए है। अरविंद केजरीवाल जेल नंबर 2 में ही रखा जाएगा। इसी गेट से अंतरिम जमानत मिलने पर अरविंद केजरीवाल बाहर निकले है। आज भी इसी गेट से जेल जाने की संभावना है।

End of Feed