Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन हादसे पर बोइंग कंपनी से शोक जताते हुए एअर इंडिया के चेयरमैन से बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। एयर इंडिया की AI-171 फ्लाइट बोइंग कंपनी की ही थी, जो उड़ान भरने के साथ ही अहमदाबाद में क्रैश कर गई थी। एयर इंडिया की ये फ्लाइट लंदन के लिए टेकऑफ की थी, लेकिन चंद सेंकेंड बाद ही क्रैश कर गई।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर बोइंग के सीईओ ने एअर इंडिया के चेयरमैन से बात की (फोटो-AI)
ये पढ़ें- अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद लोगों को क्यों नहीं बचाया जा सका? गृह मंत्री अमित शाह ने दिया जवाब
बोइंग ने जताया शोक
बोइंग के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केली ऑर्टबर्ग ने एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से बात की। ऑर्टबर्ग ने यह जानकारी दी। ऑर्टबर्ग ने एक बयान में कहा, ‘‘एअर इंडिया की (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर की) उड़ान संख्या 171 में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के प्रियजनों के साथ-साथ अहमदाबाद में प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।’’
जांच में सहयोग को तैयार
ऑर्टबर्ग ने कहा कि बोइंग की एक टीम भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के नेतृत्व में जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा- ‘‘मैंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से बात की है और अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की है।’’
14 साल पुराना था AI-171 विमान
बोइंग के 787 ड्रीमलाइनर विमानों ने 14 साल पहले उड़ान भरना शुरू किया था और बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद में हुई दुर्घटना इन विमानों के साथ हुई पहली घातक दुर्घटना है। विमानन विश्लेषण कंपनी ‘सिरियम’ के अनुसार, बोइंग 787-8 विमान - वीटी-एएनबी - 11.5 साल पुराना था और 41,000 घंटे से अधिक उड़ान भर चुका था। एअर इंडिया और इंडिगो दो भारतीय विमानन कंपनियां हैं, जो बी787 विमानों का संचालन करती हैं।
