Video: 'अगर कांग्रेस ने AAP का साथ नहीं दिया तो न दे'.., देखें कांग्रेस को लेकर केजरीवाल ने और क्या-क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 6, 2023, 10:22 PM IST

Congress On Sanjay Singh: कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण से किनारा करने का फैसला लिया है, संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस की रणनीति कुछ और ही है, जो INDIA गठबंधन की एकता पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस ने AAP का साथ नहीं दिया तो न दे, पत्रकार का सवाल था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने आप का साथ नहीं दिया तो क्या मायने है..इसके जवाब में केजरीवाल ने साफ कहा कि नहीं दे रहे तो न दे....

दरअसल मोदी सरकार के खिलाफ बने गठबंधन India के सदस्यों में काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं, दरअसल राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का साथ दिया था, लेकिन अब कांग्रेस का कोई नेता संजय सिंह के घर नहीं गया और न ही किसी ने आवाज उठाई।

End of Feed