मैंने क्या अपराध किया है कि मैं मंदिर नहीं जा सकता...जानिए असम में क्यों बिफरे राहुल गांधी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 22, 2024, 11:01 AM IST

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें असम में मंदिर में प्रवेश करने नहीं दिया गया। इसे लेकर कांग्रेस ने सीधे हिमंत सरकार पर हमला बोला है।

Rahul Gandhi: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उन्हें मंदिर जाने की अनुमति नहीं दी गई। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें प्राधिकारी असम के नगांव स्थित श्री श्री शंकर देव मंदिर में जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हम बताद्रवा थान मंदिर का दौरा करना चाहते हैं। मैंने क्या अपराध किया है कि मैं मंदिर नहीं जा सकता? कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि उसके कहने पर ही मंदिर प्रबंधन ने ऐसा कदम उठाया है।

Rahul gandhi

नगांव में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी।

राहुल गांधी ने कहा कि आज सिर्फ एक आदमी मंदिर जा सकता है।

End of Feed