मोदी के मंत्री ने अमेरिका को सुनाई खरी-खरी, ट्रंप टैरिफ को बताया अनुचित और गलत; कहा- हमारी अर्थव्यवस्था है मजबूत

US Tariffs on India: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को गलत और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जो किया वह गलत और अनुचित है। उन्होंने जो कारण बताए और जो आरोप हम पर लगाए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। ऐसे कई देश हैं, जो उन देशों से तेल आयात करते हैं जिन पर अमेरिका को आपत्ति है।

US Tariffs on India: विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को गलत और अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है और हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि इसका असर हमारे देशवासियों पर बिल्कुल भी न पड़े।

Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो साभार: AP)

क्या कुछ बोले कीर्ति वर्धन सिंह?

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि अमेरिका ने जो किया वह गलत और अनुचित है। उन्होंने जो कारण बताए और जो आरोप हम पर लगाए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। ऐसे कई देश हैं, जो उन देशों से तेल आयात करते हैं जिन पर अमेरिका को आपत्ति है, लेकिन क्या अमेरिका ने उन देशों पर ऐसे टैरिफ लगाए हैं?

End of Feed