देश

'धान की रोटी तवा में, विरोधी...', बेतिया पहुंचे तेजस्वी यादव का अपने विरोधियों पर हमला

शुक्रवार को बेतिया पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'हमने माता जानकी का आशीर्वाद लिया। हम सभी बिहार का विकास करना चाहते हैं।' विपक्ष पर तंज कसते हुए राजद नेता ने कहा कि 'धान की रोटी तवा में, विरोध उड़ गए हवा में...'

Image

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Tejashwi Yadav : बिहार में विधानसभा चुनाव की समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग और हमले तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बेतिया पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'हमने माता जानकी का आशीर्वाद लिया। हम सभी बिहार का विकास करना चाहते हैं।' विपक्ष पर तंज कसते हुए राजद नेता ने कहा कि 'धान की रोटी तवा में, विरोध उड़ गए हवा में...'। कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा बेतिया पहुंच चुकी है। यह यात्रा सासाराम से शुरू हुई थी। यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होना है।

'यात्रा सासाराम से शुरू होकर बेतिया तक फैल चुकी है'

वोटर अधिकार यात्रा पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा, '... यह यात्रा सासाराम से शुरू होकर बेतिया तक फैल चुकी है... यह यात्रा केवल राहुल गांधी, तेजस्वी यादव या महागठबंधन तक सीमित नहीं है। अब यह हर बिहारी की यात्रा बन चुकी है। बिहार इस यात्रा के माध्यम से पूर्ण बदलाव चाहता है और इसके लिए यह जरूरी है कि वोट सुरक्षित रहें... इस यात्रा को जिस तरह का जनसमर्थन मिल रहा है, हम आने वाले दिनों में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं...।''

उस तरह की भाषा का कोई समर्थन नहीं कर सकता-मनोज झा

दरभंगा में इंडिया गठबंधन की रैली मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने कहा, '... क्या राहुल गांधी, तेजस्वी यादव या महागठबंधन का कोई और नेता उस मंच पर मौजूद था? जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, तथाकथित आपत्तिजनक टिप्पणी, उस तरह की भाषा का कोई समर्थन नहीं कर सकता। अगर ऐसा हुआ है, तो पहचान कर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कृपया इसे सुर्खियां बनाने की कोशिश के तौर पर न देखें... जिन लोगों को इन शब्दों से पीड़ा हुई है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने लालू जी और सोनिया जी के लिए कैसी टिप्पणियां की थीं। क्या उस पर चिंता नहीं होनी चाहिए।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article