रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलेगा 100 परसेंट शुद्ध पानी, टेस्ट में पास हुए सभी सैंपल

Western Railway Drinking Water Test: 27 अगस्त से 21 अक्टूबर 2026 तक पश्चिम रेलवे ने सभी 6 मंडलों में पानी के कुल 19,018 परीक्षण किए।​ इस परीक्षण में 100 प्रतिशत संतोषजनक परिणाम सामने आए हैं।

Western Railway Drinking Water Test: पश्चिम रेलवे ने पेयजल गुणवत्ता के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रेलवे के चिकित्सा विभाग द्वारा किए गए परीक्षण में 100 प्रतिशत संतोषजनक परिणाम सामने आए हैं। 27 अगस्त से 21 अक्टूबर, 2026 तक चले विशेष निगरानी अभियान के दौरान लिए गए सभी सैंपल जांच में सही पाए गए। यह उपलब्धि यात्रियों और रेल कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने की दिशा में पश्चिम रेलवे के लगातार प्रयासों को दिखाती है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि निरंतर पेयजल गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम के तहत विभिन्न मंडलों और इकाइयों में कुल 19,018 परीक्षण किए गए।

Railway Drinking Water

रेलवे के परीक्षण में मिला 100 परसेंट शुद्ध पानी (फोटो साभार- TNN)

पश्चिम रेलवे ने किए 19 हजार से ज्यादा टेस्ट

इन परीक्षणों में दो तरह की जांच शामिल थी। रेसिडुअल क्लोरीन के 16,279 परीक्षण किए गए और बैक्टीरियोलॉजिकल के 2,739 परीक्षण किए गए। दोनों ही मानकों पर जांचे गए सभी सैंपल संतोषजनक पाए गए। किसी भी जगह पानी की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं मिली। मंडलवार आंकड़ों की बात करें तो रतलाम मंडल में सबसे ज्यादा परीक्षण किए गए। यहां रेसिडुअल क्लोरीन के 5,347 और बैक्टीरियोलॉजिकल के 521 परीक्षण हुए। अहमदाबाद मंडल में रेसिडुअल क्लोरीन के 3,188 और बैक्टीरियोलॉजिकल के 512 सैंपल जांचे गए। वडोदरा मंडल में 2,828 क्लोरीन और 432 बैक्टीरियोलॉजिकल टेस्ट किए गए।

End of Feed