Cow Hug Day को लेकर BJP पर Mamata Banerjee का तंज- अगर गाय हमें टक्कर मार दे तब क्या होगा...मुआवजा मिलेगा?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 13, 2023, 05:49 PM IST

दीदी ने बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हालिया टिप्पणी के स्पष्ट संदर्भ में विधानसभा में कहा कि उनके राज्य में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर है।

वैलेंटाइन डे पर "काउ हग डे" (गाय को गले लगाने वाले दिवस) मनाने के मसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरा है। उन्होंने दो टूक सवाल दागा है कि अगर गाय किसी व्यक्ति को मार देगी, तब क्या होगा...क्या बीजेपी तब उसकी भरपाई करेगी और मुआवजा देगी?

mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी। (फाइल)

सोमवार (13 फरवरी, 2023) को ये बातें उन्होंने बंगाल विधानसभा में कहीं। उन्होंने इसके साथ ही बीजेपी को साल 2024 के आम चुनाव में हराने की बात को भी दोहराया। कहा- देश को अराजकता को खत्म करने के लिए जनता की सरकार को लाना चाहिए।

End of Feed