देश

Aero India 2023: एयर शो में सुखोई, तेजस, प्रचंड ने दिखाया दमखम, दहशत में आएंगे चीन-पाक

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 02:41 PM IST

Aero India 2023 : रक्षा प्रदर्शनी के पहले दिन वायु सेना के सुखोई-एमकेआई विमानों ने हवा में शानदार करतब दिखाते हुए त्रिशूल फॉर्मेशन बनाया। एयरो इंडिया शो में तेजस विमानों ने उड़ान भरी और P-8I वॉरफेयर एयरक्राफ्ट ने भी अपना दमखम दिखाया।

Aero India 2023 : बेंगलुरु के येलहंका में भारत अपनी नई सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। येलहंका से भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों की क्षमता एवं करतब और स्वदेशी हथियारों के प्रदर्शन की जो तस्वीरें एवं वीडियो सामने आए हैं वे दुश्मन देशों की दिलों में दहशत पैदा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। पांच दिनों तक चलने वाले इस समारोह को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दशकों तक हथियारों का सबसे बड़ा आयातक रहा देश आज दुनिया के तमाम देशों को स्वदेशी हथियारों का निर्यात कर रहा है।

तिरंगा लेकर उड़ी सूर्यकिरण टीम

रक्षा प्रदर्शनी के पहले दिन वायु सेना के सुखोई-एमकेआई विमानों ने हवा में शानदार करतब दिखाते हुए त्रिशूल फॉर्मेशन बनाया। एयरो इंडिया शो में तेजस विमानों ने उड़ान भरी और P-8I वॉरफेयर एयरक्राफ्ट ने भी अपना दमखम दिखाया। MI चॉपर्स ने वायुसेना और G20 का झंडा जबकि सूर्यकिरण टीम तिरंगा लेकर उड़ी। सूर्यकिरण विमानों ने हवा में वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन बनाया। इस एयरो शो में में हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर प्रचंड ने उड़ान भरी। इसने हवा में शार्प टर्न लेकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस रक्षा प्रदर्शनी में विद्युत रक्षक दिखाया जाएगा। भारतीय सेना ने विद्युत रक्षक को तैयार किया है।

भारत की नई ताकत को दिखाता है ‘एरो इंडिया’

‘एरो इंडिया’ के 14वां संस्करण का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा, ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है। भारत आज न केवल एक बाजार है बल्कि कई देशों के लिए संभावित रक्षा साझेदार भी है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का ‘नया भारत’ न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी। इस शो से 'मेक इन इंडिया' अभियान को बल मिलने के साथ ही घरेलू विमानन क्षेत्र को एक नया प्रोत्साहन मिलेगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम में एरोस्पेस और रक्षा कंपनियों की एक बड़ी प्रदर्शनी और व्यापार मेले के साथ-साथ विमान एवं हेलीकाप्टरों द्वारा हवाई प्रदर्शन भी किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द