पश्चिम बंगाल राशन घोटाले में ED के हाथ लगी मैरून डायरी: कोडवर्ड में लिखे मिले सफेदपोशों के नाम, ऐसे हुआ फर्जी काम!

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 28, 2023, 01:28 PM IST

West Bengal Ration Scam: ईडी सूत्रों की मानें तो बकीबुर रहमान की तीन शेल कंपनियों (Hanuman Realcon Pvt. Ltd., Gracious Innovative Pvt. Ltd. और Gracious Creation Pvt. Ltd) के बारे में भी पता चला है। इनमें डमी डायरेक्टर थे।

अनुज मिश्रा। पश्चिम बंगाल में हुए राशन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार (28 अक्टूबर, 2023) को पता चला कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हाथ इस स्कैम से जुड़ी एक डायरी लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि यह मैरून रंग की डायरी घोटाले के बड़े सारे राज खोल सकती है। बताया गया कि इसमें बंगाल के घोटालेबाजों के नाम कोडवर्ड में लिखे हुए हैं। ईडी ने छापेमारी के दौरान इस डायरी को जब्त किया था, जिसमें स्कैम से जुड़े कई सफेदपोशों के नाम हैं।

West Bengal Ration Scam

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

ईडी सूत्रों की मानें तो बकीबुर रहमान की तीन शेल कंपनियों (Hanuman Realcon Pvt. Ltd., Gracious Innovative Pvt. Ltd. और Gracious Creation Pvt. Ltd) के बारे में भी पता चला है। इनमें डमी डायरेक्टर थे, जिनके जरिए राशन की खरीद-फरोख्त हो रही थी। इन कंपनियों में अवैध तरीके से 20 करोड़ से ज्यादा रुपए आए। खास बात है कि यह पैसा ज्यादातर कैश में आया था।

End of Feed