देश

Vande Sadharan Express Train: वंदे साधारण एक्सप्रेस के 5 रूटों को मिली मंजूरी, जल्द होगी शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2023, 08:43 PM IST

Vande Sadharan Express Train: वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन के लिए पटना से नई दिल्ली, हावड़ा से नई दिल्ली, हैदराबाद से नई दिल्ली, मुंबई से नई दिल्ली और एर्नाकुलम से गुवाहाटी के रूटों को मंजूरी दी गई है।

Image

Vande Sadharan Express Train

Photo : Twitter

Vande Sadharan Express Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के बाद जल्द ही वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। इसमें सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसलिए इसका किराया भी कम रहने का कयास लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शुरुआती तौर पर वंदे साधारण एक्सप्रेस के पांच रूटों को मंजूरी दी गई है। जिन रूटों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है, उन पर ट्रेनों को संचालन जल्द किए जाने की संभावना है।

इन रूटों को दी गई है मंजूरी

पटना-नई दिल्ली

हावड़ा - नई दिल्ली

हैदराबाद - नई दिल्ली

मुंबई - नई दिल्ली

एर्नाकुलम - गुवाहाटी

वंदे भारत का नॉन-एसी वर्जन

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सिर्फ एसी चेयर कार में मौजूद है। इसलिए इनका किराया भी बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि सरकार आम आदमी तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए वंदे साधारण ट्रेन लेकर आई है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर वंदे साधारण ट्रेनों को भी तैयार किया जा रहा है। इनमें नॉन एसी कोच होंगे, जिस कारण इनका किराया भी कम होगा। इन ट्रनों के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगे होंगे, जिससे ये ट्रेन कहीं से भी रफ्तार पकड़ सकती है।

2019 में आई थी पहली वंदे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में देश को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी थी। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के बीच चलाई गई थी। इसके बाद ट्रेनों का विस्तार किया गया। तब से लेकर अब तक देश में कुल 34 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article