Bypolls: नंदीग्राम के बाद अब रेजीनगर में एक्शन, निर्दलीय प्रत्याशी को किया गिरफ्तार; 2021 की हिंसा से जुड़ा मामला

सैफुल इस्लाम का नाम 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुई दो गुटों की झड़प से जुड़े मामले में दर्ज था। इसी मामले में बहरमपुर थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिसिया एक्शन जारी है। नंदीग्राम उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद अब रेजीनगर से निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि सैफुल की गिरफ्तारी 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़े पुराने मामले में हुई है।

Bengal Police

बंगाल पुलिस

सैफुल इस्लाम आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर से जुड़े हैं। पुलिस के अनुसार, बहरमपुर थाने में दर्ज इस मामले में सैफुल का नाम पहले से आरोपी के तौर पर दर्ज था। इसी मामले में अब उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

End of Feed