रेजिनगर उपचुनाव : बाबरी वाले हुमायूं कबीर ने जीत के बाद छोड़ दी थी सीट, अब बेटे ने दाखिल किया नामांकन, सामने होगी ये चुनौती

रेजिनगर सीट पर उपचुनाव हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद हो रहा है। इसी साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने रेजिनगर और नाओदा दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने रेजिनगर सीट छोड़कर नाओदा को अपने पास रखा।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। यहां होने वाले उपचुनाव के लिए आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर के बेटे गोलाम नबी आजाद ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके पिता हुमायूं कबीर भी मौजूद रहे।

हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर

रेजिनगर सीट पर उपचुनाव हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद हो रहा है। इसी साल हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने रेजिनगर और नाओदा दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने रेजिनगर सीट छोड़कर नाओदा को अपने पास रखा। जिसके चलते रेजिनगर विधानसभा सीट खाली हो गई थी, इसी कारण अब यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

End of Feed