देश

अब जागी ममता सरकार, आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को किया निलंबित, CBI पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को पहले ही सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। घोष कई विवादों में फंसे हैं, जिसमें भ्रष्टाचार तक मामले शामिल हैं।

Image

आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को सीबीआई कर चुकी है गिरफ्तार

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • सीबीआई की हिरासत में हैं संदीप घोष
  • अब ममता सरकार ने किया निलंबित
  • महिला डॉक्टर रेप केस में भी हैं फंसे

पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने आखिरकार आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को निलंबित कर दिया है। उन्हें पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल से भी निलंबित कर दिया गया है। कोलकाता रेप केस में आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष कोलकाता महिला डॉक्टर रेप केस में विवादों में घिरे हैं।

सीबीआई की हिरासत में घोष

आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष को पहले ही सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है। पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय कदाचार के सिलसिले में गिरफ़्तारी के एक दिन बाद 8 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। कोलकाता की एक विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को सभी चार आरोपियों को आठ दिनों की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। चारों आरोपियों को 10 सितंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में घोष और तीन अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया था, जिनकी पहचान बिप्लव सिंह, सुमन हाजरा और अफ़सर अली खान के रूप में हुई है।

दे दिया था इस्तीफा

महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आने के बाद और फिर प्रदर्शन को लेकर विवादों में घिरने के बाद घोष ने 12 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया था। पहले कोलकाता पुलिस ने फिर सीबीआई ने घोष के खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। सीबीआई ने 25 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामलों के सिलसिले में घोष के कोलकाता स्थित बेलियाघाटा आवास पर एक दिन की तलाशी ली थी। जिसके बाद घोष को गिरफ्तार कर लिया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article