देश

मेदिनीपुर एक्सपाइरी दवा केस को लेकर एक्शन में बंगाल सरकार, 12 डॉक्टर निलंबित; CID जांच का ऐलान

Midnapore Medical Negligence Case: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में चिकित्सा लापरवाही मामले को लेकर ममता बनर्जी सरकार एक्शन मोड पर नजर आ रही है। बता दें कि बंगाल सरकार ने गुरुवार को चिकित्सा लापरवाही मामले में वरिष्ठ डॉक्टरों, प्रथम, द्वितीय साल के पीजीटी समेत 12 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।

Image

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो साभार: @MamataOfficial)

Photo : Twitter

Midnapore Medical Negligence Case: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में चिकित्सा लापरवाही मामले को लेकर ममता बनर्जी सरकार एक्शन मोड पर नजर आ रही है। बता दें कि बंगाल सरकार ने चिकित्सा लापरवाही मामले में वरिष्ठ डॉक्टरों, प्रथम, द्वितीय साल के पीजीटी समेत 12 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।

CID जांच का ऐलान

ममता सरकार ने चिकित्सा लापरवाही मामले की जांच सीआईडी से कराने का निर्देश दिया है। सीआईडी प्रसव के बाद एक महिला की मौत और चार अन्य महिलाओं की भूमिका की जांच करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मृतक महिला के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ममता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चिकित्सा लापरवाही मामले की निंदा की। साथ ही घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और भावनात्मक करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इसका समर्थन नहीं करती है। सीआईडी और विशेषज्ञ समिति द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट एक जैसी हैं। हमें कई डॉक्टरों की लापरवाही मिली है, इसलिए हमने 12 डॉक्टरों को निलंबित करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सीआईडी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज करेगी और कानून के अनुसार मामले की जांच करेगी।

क्या है पूरा मामला?

मेदिनीपुर मेडिकल अस्पताल में प्रसव के बाद कथित तौर पर नसो के जरिए महिलाओं को एक्सपायर दवा चढ़ाई गई जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद तीनों महिलाओं को SSKM अस्पताल शिफ्ट किया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!