आखिर अखिलेश यादव ने क्यों उठाया सीएम योगी के GK पर सवाल? चुनावी माहौल के बीच गरमाई सियासत

देश में चुनावी माहौल के बीच एक बयान को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई एक गलती पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है।

CM Yogi News: देश में चुनावी माहौल के बीच एक नया राजनीतिक विवाद सामने आया है। दरअसल, भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक गलती हो गई, जिसे अब विपक्षी दलों ने मुद्दा बना लिया है। इस मामले को खासतौर पर टीएमसी और सपा ने राजनीतिक बहस का रूप दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और सागरिका घोष ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए योगी आदित्यनाथ की उस चूक को लेकर उन पर सवाल उठाए हैं।

CM Yogi Adityanath Viral Remark

सीएम योगी के किस बयान से गरमाई राजनीति?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख और टीएमसी सांसदों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे (सीएम योगी) यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, "स्वामी विवेकानंद कहा करते थे- तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।" हालांकि, इस बयान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रसिद्ध कथन की जगह स्वामी विवेकानंद का नाम लेने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है और इसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

End of Feed