अष्टमी पर शराबबंदी, पूजा-विसर्जन में DJ पर रोक... दुर्गा पूजा को लेकर सुवेंदु सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अष्टमी के दिन शराबबंदी रहेगी और पूजा के साथ-साथ विसर्जन के दौरान भी डीजे पर रोक रहेगी। वहीं, सरकार ने राज्य की प्रत्येक दुर्गा पूजा समिति को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़े बजट वाली समितियों से यह सहायता न लेने की अपील की है, ताकि छोटे बजट वाली समितियों को इसका लाभ मिल सके।

Durga Puja 2026: बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अष्टमी के दिन शराबबंदी रहेगी। पूजा के दौरान डीजे बंद रहेगा। विसर्जन के दौरान भी डीजे बंद रहेगा। वहीं, दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य की दुर्गा पूजा समितियों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

suvendhu adhikari (2)

दुर्गा पूजा को लेकर सुवेंदु सरकार के नए जारी किए नए दिशा-निर्देश। PTI/ istock

आम जनता की भावनाओं और महाष्टमी के दिन पर पुष्पांजलि अर्पित करने को ध्यान में रखते हुए राज्य में उस दिन शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। किसी भी दुकान, होटल, रेस्तरां या बार में शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। निर्देशों का पालन न करने पर आबकारी विभाग द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, पूजा समितियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि मूर्तियों के निर्माण, मंडप की सजावट या किसी भी प्रकार की ऐसी थीम का प्रयोग नहीं किया जा सकता है जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।

End of Feed