उग्र हुए सुवेंदु के तेवर: पिछले 10 सालों का हिसाब चुकता करेंगे,उपद्रवियों से करेंगे नुकसान की पाई-पाई की वसूली

TMC सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ अत्याचारों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि मैं तृणमूल कांग्रेस द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं पर किए गए अत्याचारों को नहीं भूला हूं। पूर्व में हुए राजनीतिक अपराधों के लिए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा गया है।

पश्चिम बंगाल में सरकार गठन को एक सप्ताह होने को है और सीएम सुवेंदु ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कड़े एक्शन की तैयारी कर ली है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में इसके साफ संकेत दे दिए हैं। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए फाल्टा में पुनर्मतदान का एलान किया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान के संदर्भ में टिप्पणी करते हुए कहा कि तथाकथित पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है, फाल्टा में पुनर्मतदान हिंसा मुक्त होना चाहिए।

Suvendu Adhikari

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी

इस दौरान उन्होने कहा कि फाल्टा में पुनर्मतदान होने से लोगों को मतदान का अधिकार वापस मिलेगा। सुवेंदु ने कहा कि फाल्टा में 10 वर्षों से लोगों को मतदान नहीं करने दिया गया है। ऐसे कदमों से वहां लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों का हिसाब चुकता किया जाएगा। उपद्रवियों से नुकसान की पाई-पाई की वसूली की जाएगी।

End of Feed