'पेट्रोल-गैस को लेकर कांग्रेस फैला रही दहशत', पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा; बताया 'सियासी गिद्ध'

पीएम मोदी ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी जनता को भड़काने में व्यस्त है। राजनीतिक गिद्धों की तरह, यह (कांग्रेस) स्थिति के बिगड़ने का इंतजार कर रही है ताकि इसका फायदा उठाकर राजनीतिक लाभ उठा सके।

PM Modi in Gujarat: गुजरात के वाव थराड जिले के नानी गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां दुनिया युद्ध, अशांति और बढ़ती ईंधन कीमतों से जूझ रही है, वहीं भारत ने अपनी मजबूत विदेश नीति और जनता की एकता के बल पर स्थिति को प्रभावी ढंग से संभाला है। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लगाने के लिए दहशत फैलाने का आरोप लगाया और पार्टी की तुलना पश्चिम एशिया युद्ध से उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाने और राजनीतिक लाभ कमाने के लिए इंतजार कर रहे "राजनीतिक गिद्धों" से की।

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर निशाना

एकता की बजाय कांग्रेस फैला रही दहशत, बोले मोदी

End of Feed