दिल्ली में पानी गिरने के आसार, हिमाचल में भी 'येलो अलर्ट', 11 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 5, 2023, 11:20 PM IST

Weather in India Latest Updates: 24 जून से मॉनसून की शुरुआत होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 200 हो गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, सूबे को इस दौरान 6,650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

Weather in India Latest Updates: दिल्ली में छह अगस्त, 2023 को पानी गिर सकता है। यह संभावना मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जताई गई है। आईएमडी ने शनिवार (पांच अगस्त, 2023) को अपने पूर्वानुमान में बताया कि रविवार को आसमान में मुख्यत: बादल छाए रह सकते हैं। इस बीच, हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज 33.5 डिग्री शनिवार सुबह तक 24 घंटे की अवधि में शहर में 54 मिमी बारिश हुई।

rainfall in india

Weather in India Latest Updates: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

वहीं, पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि आशंका जताते हुए कहा कि सूबे में बारिश का दौर 11 अगस्त, 2023 तक जारी रह सकता है। दरअसल, यह सूबा जुलाई के महीने में आई बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ। 24 जून से मॉनसून की शुरुआत होने के बाद से बारिश से जुड़ी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 200 हो गई। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के मुताबिक, सूबे को इस दौरान 6,650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

End of Feed