Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड के इन जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 21, 2023, 08:59 PM IST

मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए रविवार से प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत 10 जिलों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों और देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।गौर हो कि उत्तराखंड में लगातार बारिश और नदियों और नालों के बढ़े जलस्तर से लोग बेहाल हैं।

uttarakhand weather

एक बार फिर से उत्तराखंड में आफत की भारी बारिश का अलर्ट जारी

End of Feed