देश

Haryana IPS Transfer: हरियाणा सरकार ने 20 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांस्फर, बदल गईं गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 21, 2023, 09:18 PM IST

ips transfer in haryana: हरियाणा में आईएस के बाद अब 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, डीजीपी पद संभालते ही शत्रुजीत कपूर ने बड़ा फेरबदल किया है।

Image

हरियाणा में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 29 IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, इससे मुताबिक गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन को हटा दिया गया है, उनकी जगह पर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा को तैनात किया गया।

इसको लेकर गृह विभाग के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद ने जारी किए आदेश जारी किया है।

जानें किसे कहां मिली तैनाती कौन हटाया गया-

1-ओमप्रकाश सिंह एडीजीपी एचएसएनसीबी पंचकूला, एससीआईबी और एडीजीपी साइबर, हरियाणा बनाया गया

2-अजय सिंगला, को एडीजीपी, स्टेट क्राइम ब्रांच, पंचकूला बनाया गया

3-अरशिंदर सिंह चावला को एडीजीपी हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो बनाया गया

4- कला रामचंद्रन को एडीजीपी, प्रशासन, हरियाणा बनाया गया

5- ममता सिंह को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजीपी, आरटीसी भोंडसी लगाया गया।

6- एम रवि किरण को एडीजीपी, कारागार, हरियाणा बनाया गया

7- किशन कुमार राव को एडीजीपी , रोहतक रेंज बनाया गया

8- अमिताभ सिंह ढिल्लों को आईजीपी एंटी करप्शन ब्यूरो बनाया गया।

9- संजय कुमार को आईजीपी प्रशासन, हरियाणा बनाया गया।

10- विकास अरोड़ा को कमिश्नर ऑफ पुलिस, गुरुग्राम बनाया गया।

11- राजेंद्र कुमार को आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी बनाया गया।

12- सिबाश कबिराज आईजीपी अंबाला रेंज बनाया गया

13- राकेश आर्य को कमिश्नर आफ पुलिस फरीदाबाद, आईजीपी एससीआरबी पंचकूला की जिम्मेदारी सौंप गई

14- सिमरदीप सिंह डीआईजी एसटीएफ, हरियाणा, भोंडसी और डीआईजी कारागार हरियाणा बनाया गया।

15- मनीष चौधरी को आईजीपी, सीआईडी बनाया गया।

16- अरुण सिंह को डीआईजी,एचपीए, एमबीएन बनाया गया।

17- शिव चरण को डीआईजी, पीटीसी, सुनारिया बनाया गया

18- वीरेंद्र कुमार को डीसीपी, ट्रैफिक, गुड़गांव , डीसीपी, ईस्ट गुडगांव, इंचार्ज, माइनर इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की जिम्मेदारी सौंपी गई।

19- नीतीश अग्रवाल को एसपी महेंद्रगढ़ लगाया गया।

20- विक्रांत भूषण को एसपी सिरसा लगाया गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article