देश

'हमारा हौसला बुलंद, हम रुकावट को करके रहेंगे खत्म, बस वक्त का इंतजार', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर खुलकर बात की और कहा कि देश की महिलाएं अपना अपमान कभी नहीं भूलती हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने एक बात स्पष्ट कर दी कि हम रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। हमारा हौसला बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। हम बस वक्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

  • भारत का प्रत्येक नागरिक देख रहा है कि किस प्रकार हमारी महिलाओं के सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है। मैं देश की सभी महिलाओं से क्षमा मांगता हूं।
  • विपक्षी दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने का संघर्ष रुका हुआ है।
  • भारत की महिलाओं ने देखा कि कैसे कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक जैसे दलों ने हमारी नारी शक्ति के खिलाफ अपनी स्वार्थ भरी राजनीति का जश्न मनाया। विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध करके पाप किया है और इसके लिए उसे निश्चित रूप से दंड मिलेगा।
  • विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को विफल करके हमारे संविधान का अपमान किया है। आरक्षण विधेयक का उद्देश्य किसी से कुछ भी छीने बिना हमारी नारी शक्ति को पंख देना था।

  • मुझे उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी पिछली गलतियों को सुधारेगी, लेकिन उसने नया इतिहास रचने का मौका गंवा दिया।
  • परिवारवादी पार्टी महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देना चाहतीं, क्योंकि महिलाएं उनकी स्वार्थ भरी राजनीति को खत्म कर सकती हैं।
  • कांग्रेस हमेशा से ही लोगों को बांटने की राजनीति में विश्वास रखती आई है, इसीलिए उसने उत्तर-दक्षिण विभाजन के बारे में झूठी बातें फैलाईं।
  • एक महिला सब कुछ भूल जाती है, लेकिन अपना अपमान नहीं भूलती; कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा किया गया यह अपमान हर महिला के दिल में हमेशा अंकित रहेगा।
  • नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की आवश्यकता था। उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में संतुलित सशक्तीकरण सुनिश्चित करने का एक ईमानदार प्रयास था।
  • कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण और देश में सुधार के सभी प्रयासों का हमेशा विरोध किया है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में आवश्यक सुधारों के बारे में हमेशा झूठी बातें फैलाईं और हर सुधार में देरी की। आज हमारे देश के सामने जितनी भी चुनौतियां हैं, वे सभी कांग्रेस पार्टी के वर्षों से चले आ रहे नकारात्मक रवैये के कारण हैं।
  • हमें भले ही विधेयक पर 66 प्रतिशत वोट न मिले हों, लेकिन हमें 100 प्रतिशत महिलाओं का आशीर्वाद मिला है

कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने करीब 30 मिनट के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के सामने जितनी भी चुनौतियां हैं, वे सभी कांग्रेस पार्टी के वर्षों से चले आ रहे नकारात्मक रवैये के कारण हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस बांटो और राज करो की राजनीति करती है। उसने ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है। कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article