'अफवाहों पर न दें ध्यान'; मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान; BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने राज्य में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई लोग धर्म के नाम पर विभाजन के बीज बोकर बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन से कथित रूप से जुड़ी हिंसक झड़पों में पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग बंगाल को आग में झोंकना चाहते हैं।

abhishek banerjee

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

'अफवाहों पर न दें ध्यान'

अभिषेक बनर्जी ने प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें शांति बनाए रखनी चाहिए और अफवाहों पर ध्यान न दें... कई लोग धर्म के नाम पर विभाजन के बीज बोकर बंगाल में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं आज सभी से शांति बनाए रखने और बंगाल की सद्भाव की विरासत को बनाए रखने की अपील करता हूं। हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए। कुछ लोग चाहते हैं कि बंगाल जल जाए।

End of Feed