Union Budget 2025: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्रीय बजट 2025 को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि मोदी 3.0 की चर्चा दुनिया भर में हो रही है, लेकिन जीएसटी 2.0 (वस्तु एवं सेवा कर) कब आएगा।
क्या कुछ बोले जयराम रमेश?
जयराम रमेश ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि बजट का एक इंटेंट होता है और दूसरा कंटेंट होता है जिससे यह तय होता है कि एक्टेंट क्या होता है। अर्थव्यवस्था की दुर्दशा तो आप लोग देख ही रहे हैं और निजी निवेशक के लिए प्रोत्साहन की जरूरत है... मैं तो उम्मीद नहीं करता हूं कि इस बजट से ऐसे बड़े धमाके होंगे, लेकिन देखिये मध्यवर्गों के लिए क्या राहत मिलेगी। सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के लिए क्या आवंटन होता है, पर खास तौर से मध्यम वर्गों को टैक्स में कुछ छूट मिलेगी या नहीं?
उन्होंने कहा कि निजी निवेशकों को प्रोत्साहन मिलेगा या नहीं? पिछले 10 सालों से चल रहे कर आतंकवाद से क्या हमें छुटकारा मिलेगी? हमने जीएसटी में कुछ सुधारों की मांग की है। मोदी 3.0 की दुनिया भर में चर्चा हो रही है, लेकिन जीएसटी 2.0 कब आ रही है।
