'विकसित भारत के लिए हों एकजुट', PM मोदी बोले- हमें खुद को दुनिया में बनाना है सर्वश्रेष्ठ

Parakram Diwas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आराम का क्षेत्र छोड़ने का विकल्प चुना और देश की आजादी के लिए संघर्ष करना पसंद किया।

Parakram Diwas 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोगों से 'विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया और उन्हें देश को कमजोर करने और इसकी एकता को तोड़ने की कोशिश करने वाली ताकतों से आगाह भी किया। महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर ओडिशा के कटक में आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि नेताजी का जीवन लोगों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।

PM Modi Parakram Diwas

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

पीएम मोदी ने कहा कि नेताजी ने आराम का क्षेत्र छोड़ने का विकल्प चुना और देश की आजादी के लिए संघर्ष करना पसंद किया। उन्होंने कहा, ''नेताजी सुभाष कंफर्ट जोन के बंधन में नहीं बंधे। इसी तरह आज हम सभी को विकसित भारत के निर्माण के लिए अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना है। हमें खुद को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बनाना है और उत्कृष्टता को चुनना ही है, दक्षता पर ध्यान केंद्रित करना है।''

End of Feed