देश

VIDEO: 'मैं खाऊंगा नहीं बताओ तो सही...'; जब संविधान सदन में PM मोदी ने छात्रों से की मुलाकात

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और अन्य सांसदों के साथ मिलकर संविधान सदन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने संविधान सदन में मौजूद स्कूली छात्रों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Image

पीएम मोदी ने छात्राओं से की मुलाकात

Photo : PTI

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025: देशभर में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती को देश पराक्रम दिवस के तौर पर मनाता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और अन्य सांसदों के साथ मिलकर संविधान सदन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने संविधान सदन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ बातचीत की। इस बातचीत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा गया गया कि पीएम मोदी छात्राओं से स्कूल जाने की टाइमिंग और खाना इत्यादि के बारे में पूछ रहे हैं।

PM मोदी ने छात्राओं से की बातचीत

पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि आप लोग कितने बजे घर से निकलते हैं। इस पर छात्राओं ने कहा हम सात बजे घर से निकलते हैं तो पीएम मोदी ने कहा कि आज आप लोगों को छह बजे निकलना पड़ा। आज भी सात बजे निकले तो क्या आज खाने का डिब्बा साथ लेकर आए हैं... मैं खाऊंगा नहीं, बताओ तो सही... इस पर छात्राओं ने कहा कि सर हम खा कर आ गए हैं।

पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि खाकर आ गए, लेकर नहीं आए। आप लोगों को लगा होगा प्रधानमंत्री उसमें से हिस्सा ले लेंगे...ऐसा लगा... आप लोग पहली बार संसद भवन आए हैं...

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article