वायनाड या रायबरेली? राहुल गांधी इन दिन लेंगे फैसला; आया बड़ा अपडेट

Rae bareli Or Wayanad: 2019 से अब तक राहुल गांधी वायनाड से सांसद थे। लोकसभा चुनाव 2024 में इसी सीट से चुनाव लड़ कर वो फिर जीत गए। राहुल गांधी रायबरेली सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। जिसे गांधी परिवार की पारंपरिक सीट माना जाता है।

Rahul Gandhi Lok Sabha Seat Update: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को फैसला कर लेंगे कि वो वायनाड रखेंगे या रायबरेली। वो दोनों जगह से जीत कर लोकसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी सोमवार को अपने फैसले की जानकारी देंगे। राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर भारी मतों से जीत दर्ज की है।

Congress History on New Delhi Lok Sabha Seat

किस सीट को चुनेंगे राहुल गांधी, वायनाड या रायबरेली?

रायबरेली से मां सोनिया गांधी रही हैं सांसद

राहुल गांधी फिलहाल वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा चुनाव 2024 में इसी सीट से चुनाव लड़ कर वो फिर जीत गए। राहुल गांधी रायबरेली सीट से भी चुनावी मैदान में उतरे और जीत हासिल की। इस सीट को गांधी परिवार की पारंपरिक सीट माना जाता है। आखिरी बार इस सीट का प्रतिनिधित्व उनकी मां सोनिया गांधी ने किया था। सोनिया गांधी ने इस सीट से चुनाव नहीं लड़ा, वह राज्यसभा सदस्य बन गई हैं।

End of Feed