देश

पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के Video पर क्या बोलीं कंगना? खुद प्रधानमंत्री ने दिया ये रिएक्शन

India-Italy: पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के सेल्फी वीडियो पर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री महिलाओं को ये एहसास दिलाते हैं कि वह उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया।

Image

पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

Photo : Times Now Digital

PM Modi with Giorgia Meloni: इससे पहले इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी वीडियो बनाते हुए वीड़ियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए और कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसी कड़ी में भाजपा की सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। साथ ही खुद पीएम मोदी ने मेलोनी के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

मोदी-मेलोनी के वीडियो पर क्या बोलीं कंगना?

कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्हें जिनकी तारीफ करनी होती है, वह खुलकर करती हैं। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा शेयर किए एक वीडियो पर रिएक्ट किया, जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। शनिवार को, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम मोदी और मेलोनी का वीडियो शेयर किया और लिखा, "मोदी जी की सबसे प्यारी खूबियों में से एक यह है कि वे महिलाओं को यह एहसास दिलाते हैं कि वह उन्हें आगे बढ़ते देखना चाहते हैं। इसमें कोई शक नहीं कि मेलोनी मोदी जी को एक टीम की तरह मानती हैं।"

Kangana

कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। उनकी दोस्ती सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद करते हैं, जिसके चलते उन्होंने इस दोस्ती को 'हैशटैग मेलोडी' का टैग भी दिया है। दरअसल, पीएम मोदी जी-7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे थे, जहां जॉर्जिया मेलोनी ने उनका स्वागत हाथ जोड़कर नमस्ते कहकर किया। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी।

मेलोनी के वीडियो पर अब मोदी ने दिया ये रिएक्शन

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपुलिया में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक सेल्फी का वीडियो शेयर किया। जिस पर अब प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मेलोनी के सेल्फी वीडियो पोस्ट का जवाब देते हुए रिपोस्ट कर लिखा, 'भारत और इटली मैत्री संबंध हमेशा मजबूत और बरकरार रहेंगे।' इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में भारत और इटली का झंडा भी लगाया हुआ है।

मेलोनी ने शेयर किया पीएम मोदी के साथ का वीडियो

इससे पहले इटली की पीएम मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी वीडियो बनाते हुए वीड़ियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए और कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, "मेलोडी टीम की ओर से हैलो।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी की यह पहली विदेश यात्रा थी। साथ ही वह पांचवीं बार जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए हैं।

पहले भी मेलोनी ने मोदी के साथ शेयर की है सेल्फी

यह पहली बार नहीं है जब मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी शेयर की हो। पिछले दिसंबर में दुबई में आयोजित वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट (सीओपी28) के दौरान उन्होंने सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'सीओपी28 में अच्छे दोस्त.. हैशटैग मेलोडी' वहीं, कंगना की बात करें तो फिलहाल वह अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें वह पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय सरकार के 1975-1977 के इमरजेंसी की कहानी है।

इटली से दिल्ली लौट आए भारत के प्रधानमंत्री मोदी

इटली में अपुलिया में जी 7 सम्मेलन में भारत का दृष्टिकोण रखने और कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली लौट आए। पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ वार्ता के बाद अपनी यात्रा को सफल बताया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अपुलिया में जी 7 शिखर सम्मेलन में काफी सफल दिन रहा। वैश्विक नेताओं के साथ वार्ता की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हमारा लक्ष्य मिलकर प्रभावशाली समाधान तैयार करना है जिससे वैश्विक समुदाय लाभान्वित हो और भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर दुनिया का निर्माण किया जा सके।"

उन्होंने इटली के लोगों और वहां की सरकार को बेहतरीन आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "एक महत्वपूर्ण जी 7 सम्मेलन जहां मैंने विश्व मंच पर भारत का दृष्टिकोण रखा।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी यात्रा की झलकियां दिखाई गई हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article