एयर इंडिया की सर्विस से गुस्साए AAP नेता, 'एक्स' पर निकाली भड़ास तो एयरलाइंस ने दिया ये जवाब

Air India Services: आम आदमी पार्टी (AAP) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर एयर इंडिया की सर्विसेस को लेकर खफा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने दावा किया कि एयर इंडिया ने उन्हें बताया कि दिल्ली से सियोल की उड़ान में उनकी सीट टूटी हुई है, और वह या तो इस सीट पर बैठकर यात्रा कर लें या टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं।

Air India Services: आम आदमी पार्टी (AAP) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने शुक्रवार शाम दावा किया कि एयर इंडिया ने उन्हें बताया कि दिल्ली से सियोल की उड़ान में उनकी सीट टूटी हुई है, और वह या तो इस सीट पर बैठकर यात्रा कर लें या टिकट का पैसा वापस ले सकते हैं। उनके इस दावे पर एयरलाइन ने जवाब दिया कि वह "उनकी चिंता की समीक्षा कर रही है।"

Air India Seat

एयर इंडिया

क्या है पूरा मामला?

पालेकर ने अपने अनुभव के बारे में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट और वीडियो साझा किया। उन्होंने वीडियो में कहा, ''मैं (दिल्ली हवाई अड्डे पर) काउंटर पर हूं और मुझे स्टाफ ने बताया है कि मेरी कन्फर्म सीट खराब है, इस पर पीछे की तरफ झुकना संभव नहीं है। मुझे सहमति देनी होगी, जो एक तरह से मजबूरी वाली सहमति है क्योंकि मेरी 'कनेक्टिंग फ्लाइट' है, इसलिए मेरे पास उड़ान में यात्रा करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है....और एयर इंडिया कह रहा है कि या तो हम आपको पूरा रिफंड देंगे या आप इस सीट पर बैठकर यात्रा करें जो टूटी हुई है।''

End of Feed