सीएम नीतीश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, वक्फ बिल के समर्थन से नाराज 4 बड़े नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Waqf Amendment Bill: JDU के नेता मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के पार्टी के रुख की बृहस्पतिवार को आलोचना की। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया। इस बीच जेडीयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव नवाज मलिक जेडीयू अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव तबरेज सिद्दीकी अलीग और एम राजू नैयर ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के समर्थन के बाद मुस्लिम नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आई है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता मोहम्मद कासिम अंसारी और जेडीयू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव नवाज मलिक ने अपना इस्तीफी दे दिया है। इस बीच वक्फ बिल पर पार्टी के रुख को लेकर पार्टी के एक और नेता, जेडी(यू) अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव तबरेज सिद्दीकी अलीग और एम राजू नैयर ने भी शुक्रवार को विरोध में इस्तीफा दे दिया। मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के पार्टी के रुख की बृहस्पतिवार को आलोचना की। वही नवाज मलिक ने बिल के समर्थन को गलत बताया है। जद (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे पत्र में अंसारी ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के रुख ने उन लाखों भारतीय मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है, जो मानते थे कि जद (यू) धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखेगा।

Nitish Kumar

JDU के मुस्लिम नेताओं ने वक्फ विधेयक पर पार्टी के रुख को लेकर दिया इस्तीफा

वक्फ विधेयक के समर्थन को लेकर बेहद निराश हुए अंसारी

पत्र में अंसारी ने कहा कि हमारे जैसे लाखों भारतीय मुसलमानों को धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के एक सच्चे ध्वजवाहक के रूप में आप (नीतीश) पर अटूट विश्वास था। हालांकि, अब यह विश्वास टूट गया है। वक्फ संशोधन विधेयक पर जद (यू) द्वारा अपनाए गए रुख से लाखों समर्पित भारतीय मुसलमानों और कार्यकर्ताओं को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने कहा कि हम ललन सिंह द्वारा लोकसभा में दिए गए भाषण और इस विधेयक के समर्थन को लेकर बेहद निराश हैं।

End of Feed