लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश, कांग्रेस बोली-मौलिक अधिकारों के खिलाफ है यह बिल

Waqf (Amendment) Bill 2024 : विपक्ष का कहना है कि वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के जरिए सरकार एक धर्म विशेष को निशाना बना रही है। सरकार बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करना चाहती, इसलिए वह इस तरह के मुद्दे सामने ला रही है। विपक्ष इस विधेयक को पहले स्थायी समिति के पास भेजना चाहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हंगामे के बीच वक्फ संशोधन विधेयक 2024 लोकसभा में पेश
  • कांग्रेस ने कहा कि यह विधेयक मौलिक अधिकारों के खिलाफ है
  • जद-यू ने बिल का समर्थन किया, डीएमके ने सवाल उठाए

Waqf (Amendment) Bill 2024 : विपक्ष के विरोध को दरकिनार करते हुए सरकार ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 गुरुवार को लोकसभा में पेश कर दिया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने इस संशोधन विधेयक को निम्न सदन में पेश किया। सदन में इस विधेयक का विरोध कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के दलों ने किया। इस बिल का विरोध करते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह विधेयक मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। सरकार लोगों की धार्मिक आजादी पर हमले कर रही है। बता दें कि वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से जुड़े इस विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें वक्फ निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। विपक्ष और मुस्लिम नेता इस संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

lok sabha

लोकसभा में पेश हुआ वक्फ संशोधन विधेयक 2024

संविधान के खिलाफ है यह विधेयक-कनिमोझी

डीएमके की सांसद कनिमोझी ने कहा कि बिल संविधान के खिलाफ और अनुच्छेद 30 का उल्लंघन करता है । यह न्याय भावना के भी विपरीत है। कनिमोझी ने पूछा कि इस संशोधन विधयेक में बोर्ड में दूसरे धर्मों के लोगों को रखने का प्रावधान क्यों किया गया है। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए जद-यू सांसद ललन सिंह ने विपक्ष से पूछा कि वे बताएं कि यह विधेयक कहां से मुस्लिम विरोधी है। जद-यू ने इस विधेयक का समर्थन किया।

End of Feed