Ayodhya Milkipur By Election Date: अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है नामांकन दस जनवरी से 17 जनवरी तक होंगे वहीं 5 फरवरी वोटिंग होगी और 8 फरवरी को इस विधानसभा सीट का रिजल्ट आएगा, 20 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, गौर हो कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट सपा लगातार जीतती रही है, पिछली बार समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने यह सीट जीती थी।
बसपा ने उपचुनाव से दूरी बना ली है तो इस स्थिति में मुख्य मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच ही होता दिख रहा है। अयोध्या लोकसभा सीट सपा के हाथों गंवाने के बाद से बीजेपी ने इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया हुआ है सीएम योगी ने खुद इस सीट को लेकर बेहद संजीदा हैं और लगातार यहां का दौरा कर रहे हैं, राममंदिर के एक साल पूरा होने पर 11 जनवरी को भी सीएम योगी अयोध्या आ रहे हैं।
पूरे देश में यह सीट चर्चा का विषय बन गई थी
ध्यान रहे कि राममंदिर उद्घाटन के तत्काल बाद हुए लोकसभा चुनाव में सपा ने अवधेश प्रसाद को ही अयोध्या से उतारा और अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की और मिल्कीपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था, अयोध्या लोकसभा सीट बीजेपी के हारने से पूरे देश में यह सीट चर्चा का विषय बन गई थी।
