यूपी में सपा-बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, मोकामा में भी बवाल! बिहार-UP-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

MLC Election Voting 2026: बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 20 विधान परिषद् सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है। पढ़िए अपडेट्स

MLC Election Voting 2026: देश के चार राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद् चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इन चार राज्यों की 20 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग हो रही है। बिहार में आठ, उत्तर प्रदेश में 11 सीटें, कर्नाटक की 4 सीट और महाराष्ट्र 5 सीटों पर मतदान हो रहा है। चारों राज्यों में सबसे हॉट सीट पटना पटना स्नातक निर्वाचन सीट बना हुआ है, यहां बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। अनंत सिंह जनसुराज उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं।

mlc Election

चार राज्यों में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी

MLC चुनाव की वोटिंग के दौरान BJP और सपाई कार्यकर्ता आपस मे भिड़े

यूपी के फतेहपुर में एमएलसी चुनाव की वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। खागा तहसील के विजयीपुर विकास खंड में मतदान के दौरान किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। विवाद सपा नेता नरेश कोरी और विजयीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता आदित्य त्रिवेंद्र व उनके समर्थकों के बीच हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया गया है।

End of Feed