Dehra Bypoll 2024: देहरा बनी हाई-प्रोफाइल सीट, बागी होशियार सिंह के सामने मैदान में उतरीं सीएम सुक्खू की पत्नी

देहरा में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर होगी क्योंकि कमलेश ठाकुर मैदान में हैं। होशियार सिंह उन नौ विधायकों में से एक हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था।

Dehra Bypoll 2024: सीएम के लिए वोट करें, विधायक के लिए नहीं। यह नारा है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी और देहरा विधानसभा सीट से चुनावी राजनीति में पदार्पण कर रही कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर का। हमीरपुर और नालागढ़ के अलावा देहरा उन तीन विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां बुधवार 10 जुलाई को उपचुनाव हो रहे हैं। तीन निर्दलीय विधायकों - होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ये सीटें खाली हुई थीं। इन्होंने 27 फरवरी 2024 को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। 22 मार्च को सदन से इस्तीफा देने के बाद सीटें खाली हो गईं।

Dehra bypoll 2024

देहरा उपचुनाव 2024

सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने तीनों पूर्व निर्दलीय विधायकों को उनकी अपनी जीती सीटों से मैदान में उतारा है। इनमें देहरा सीट सबसे खास बन गई है। वजह यह है कि देहरा सीट से सीएम सुखविंदर सिंह की प्तनी कमलेश ठाकुर मैदान में हैं। कमलेश ठाकुर ने प्रचार करते हुए लोगों से कहा, सीएम को वोट दें, विधायक को नहीं। अब, देहरा भी सीएम का निर्वाचन क्षेत्र बन जाएगा। देहरा से दो बार के निर्दलीय विधायक और अब भाजपा उम्मीदवार होशियार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं कमलेश ठाकुर ने कहा, मुझे आपका काम करवाने के लिए सचिवालय जाने की जरूरत नहीं होगी, मैं इसे घर बैठे ही मुख्यमंत्री से करवा लूंगी।

End of Feed