'वोट बैंक की राजनीति': भगवान राम पर TMC सांसद कीर्ति आजाद की टिप्पणी पर BJP ने किया पलटवार

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव अपने नेताओं को सनातन के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित कर 'वोट बैंक की राजनीति की पराकाष्ठा' कर रहे हैं। भंडारी ने यह भी दावा किया कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में TMC को हार का सामना करना पड़ा।

TMC MP Kirti Azad News: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कीर्ति आजाद की भगवान राम और अयोध्या के राम मंदिर पर की गई टिप्पणी की तीखी आलोचना की। उन्होंने इसे 'वोट बैंक की राजनीति' करार दिया। X पर अपने एक पोस्ट में भंडारी ने आरोप लगाया कि TMC ने 'प्रभु श्रीराम का अपमान किया है और कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA गठबंधन 'सनातन से नफरत' करता है।

Bhandari

टीएमसी के सांसद हैं कीर्ति आजाद।

कभी राम मंदिर नहीं जाऊंगा-आजाद

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव अपने नेताओं को सनातन के खिलाफ बोलने के लिए प्रोत्साहित कर 'वोट बैंक की राजनीति की पराकाष्ठा' कर रहे हैं। भंडारी ने यह भी दावा किया कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में TMC को हार का सामना करना पड़ा, उसी तरह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता विपक्ष को सजा देगी। इससे पहले कीर्ति आजाद ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि वे कभी अयोध्या के राम मंदिर नहीं जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम ने माता सीता का त्याग कर दिया था।

End of Feed