अपने अंतिम पड़ाव में 'वोट अधिकार यात्रा', राहुल-तेजस्वी के साथ जीप में सवार हुए अखिलेश यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सपा अध्यक्ष आज यात्रा में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक यात्रा को देखकर भाजपा डर गई है। एनडीए में खलबली मची हुई है। इस बार वे बिहार की सत्ता में नहीं आएंगे। 30 अगस्त इस यात्रा का अंतिम दिन है। यह यात्रा सिवान पहुंची है।

Vote Adhikar Yatra : बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 30 अगस्त इस यात्रा का अंतिम दिन है। यह यात्रा सिवान पहुंची है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे। अखिलेश, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ खुली जीप में सवार हुए और यात्रा का हिस्सा बने। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा को देखकर भाजपा डर गई है। एनडीए में खलबली मची हुई है। इस बार वे बिहार की सत्ता में नहीं आएंगे। वोट अधिकार यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के गांधी मैदान में होना है।

Vote Adhikar Yatra

सिवान पहुंची वोट अधिकार यात्रा। तस्वीर-ANI

इस यात्रा का आज आखिरी दिन

शनिवार को यात्रा निकलने से पहले राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, 'आज इस यात्रा का आखिरी दिन है, लेकिन वोट के अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, यह यात्रा अब तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नियंत्रण में नहीं है; यह लोगों के दिलों में प्रवेश कर चुकी है। यह उनके लिए परेशानी का कारण बन गई है और उनके डर की वजह बन गई है। साफ़ है कि इस यात्रा का असर केवल बिहार तक सीमित नहीं है बल्कि राज्य की सीमाओं से बाहर भी पहुंच चुका है।'

End of Feed